रांची : झारखंड भाषा खातियान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराम महतो ने गिरिडीह के बनियाडीह सीसीएल फुटबॉल मैदान में रविवार को सभा संबोधित किया। जयराम महतो को सुनने के लिए उम्मीद से बहुत कम लोग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल का महज 10 फीसदी हिस्सा ही भड़ा होगा लेकिन जयराम ने उनके बीच ही गिरिडीह सदर विधायक को चुनौती दे दी।
जयराम महतो के गिरिडीह से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही उनके कार्यक्रमों में भीड़ की संख्या लगातार कम होती जा रही है। युवा आवाज बनकर उभरे जयराम के राजनीतिक मकसद को जानने समझने के बाद उनको सुनने और चाहने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है।
बनियाडीह के सीसीएल फुटबॉल मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए जयराम ने सीधे जेएमएम विधायक सुदिव्य सोनू को निशाने पर लिया। जयराम ने कहा कि गिरिडीह सदर के सोनू जी यहां से दो बार पानी पानी हुए थे निर्भय साहाबादी से से दो बार चुनाव हारे, जो आपके साढ़ू है जिनके साथ आपका व्यापार चल रहा है, दो बार आपको पटका आप पानी पानी हो गए थे, तब किसने आपको जीत दिलाया था पीड़टांड की धरती ने,याद रखियेगा। गिरिडीह ने आपको पूछा नहीं, पीड़टांड ने आपको प्यार दिया दुलार दिया, बदले में आपने क्या दिया एफआईआर दिया। आप नक्सली बनाने की धमकी देते है, तो कसम से याद रखियेगा मरना तो सबको है, पागल मत करियेगा, जिस दिन पगला गए न एक एक पाई पाई का हिसाब लेंगे। पीड़टांड तो छोड़िये एक गांव भी घूसने नहीं देंगे। बहुत बड़ा सरकार का नोनू बनकर बैठे है, एक गांव नहीं घुसने देंगे पीडटांड का, मजाक समझ लिये है क्या, केस कर देंगे , अरे घंटा केस कर देंगें। अगली बार अगर केस करने की धमकी हुई तो सुन लीजिये आपके सर का केस नहीं रहेगा। सरकार के गोद में बैठे है, आप सरकार के गोद में कितना भी गोदी में बैठ लीजिये सरकार आपसे दलाली ही कराएगी, मंत्री तो बसंत सोरेन को ही बनाएंगे।
अपने बड़बोले बयान को आगे बढ़ाते हुए जयराम महतो ने गिरिडीह उपायुक्त को भी जमकर निशाने पर लिया। जयराम ने डीसी को चुनौती देते हुए कहा कि बिजली कांटेंगे, जैसे तुम्हारे बप्पा के खेत से पानी निकल हो, तोहर बप्पा के नदी, तोहर बप्पा के कोयला खदान, रोक समय आबहई, हिसाब करबो तोहर, पद के दुरूपयोग करलेहै , सोनू जी के बात में, तोरो हिसाब लेबो।
चुनावी मैदान में उतरते ही निकली जयराम महतो की हवा,अचानक कहां गायब हो गई भीड़?

Leave a Comment
Leave a Comment