छिपकली की वजह से घंटों देरी से उड़ान भर सका मुंबई से रांची जाने वाला विमान

छिपकली की वजह से घंटों देरी से उड़ान भर सका मुंबई से रांची जाने वाला विमान

रांची: इंडिगो एयरलाइंस के मुंबई से रांची जाने वाले विमान में छिपकली देखे जाने के बाद विमान के उड़ान भरने में घंटों देरी हुई। विमान संख्या 6E 831 अपने निर्धारित समय 1.35 बजे के बजाय एक घंटा विलंब से उड़ान भरने के लिए रनवे पर आया। इसी दौरान एक यात्री को विमान के अंदर छिपकली दिखी और उसने अलार्म बजाने के साथ ही शोर मचाना शुरू कर दिया।

कार सवार ने एक के बाद एक चुरा ली तीन बकरियां, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात
विमान के अंदर छिपकली का पता लगाने के लिए ग्राउंड स्टॉफ के साथ केबिन क्रू के सदस्य लगे रहे। इस दौरान पायलट की ओर से घोषणा की गई कि ग्रांड स्टॉफ की मंजूरी के बाद ही फ्लाइट उड़ेगी। दो घंटे तक इंतजार करने के बाद इंडिगो एयरलाइंस के कर्मियों ने सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा। इसके बाद विमान की जांच फिर से की गई। वही विमान के उड़ान नहीं भरने से परेशान यात्रियों ने टर्मिनल मैनेजर से दूसरे विमान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। विमान दोपहर 1.35 की बजाय शाम 6.45 बजे मुंबई से रांची के लिए उड़ान भरा और रात 9.33 बजे रांची पहुंचा। इसके बाद सवा दस बजे रांची से मुंबई के लिए उड़ान भर सका। वही रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि विमान में छिपकली नहीं मिली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now