मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद के परिवार को दिया सम्मान, अनुग्रह राशि के रूप में दिया गया 1.10 करोड़ रुपये का चेक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 8, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद के परिवार को दिया सम्मान, अनुग्रह राशि के रूप में दिया गया 1.10 करोड़ रुपये का चेक

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची स्थित अपने आवास पर दो शहीद के परिवारों को सम्मानित किया। प्रत्येक शहीद के परिजन को मुख्यमंत्री ने 1.10 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी। पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजन को चेक सौंपा गया। इस दौरान वित्त मंत्री और पलामू के छतरपुर से विधायक राधाकृष्ण किशोर, डीजीपी अनुराग गुप्ता और पलामू एसपी रीष्मा रमेशन भी मौजूद थे।

G2upJK6WkAAjzr1

हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से जब्त BMW कार छोड़ा जाएगा, ट्रिब्यूनल ने ED को दिया आदेश
चार सितंबर को पलामू के मनातू थाना अंतर्गत केदल जंगल में पुलिस और टीएसपीसी उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में जिला पुलिस के दो जवान सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता शहीद हो गये थे। वहीं एक अन्य जवान रोहित कुमार घायल हो गए थे। दोनों शहीद जवान हैदरनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर शहीद के परिवार से मिलने गए थे उसी दौरान उन्होंने आर्थिक मदद का भरोसा दिया था जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को पूरा किया। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को चेक सौंपने के दौरान कहा कि झारखंड सदैव दोनों शहीद का ऋणी रहेगा।शहीद के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।

See also  कल्पना मुर्मू सोरेन ने विधानसभा में दिया पहला भाषण, अबुआ सरकार हर वादे को धरातल पर उतारेगी, केंद्र पर भेदभाव का लगाया आरोप

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now