मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का झारखंड दौरा: रामगढ़ और रांची में करेंगे विभिन्न निर्वाचन गतिविधियों की समीक्षा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जानकारी दी है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2024 तक तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान वे रामगढ़ और रांची जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का जायजा लेंगे।

WhatsApp Image 2025 04 08 at 18.35.33 1

मुख्य चुनाव आयुक्त 12 अप्रैल को रामगढ़ में लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 में भाग लेने वाले वालंटियर्स से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे चुनाव प्रक्रिया में उनके अनुभवों को जानेंगे और उनके सुझावों को सुनेंगे। वहीं, 13 अप्रैल को रांची के प्रसिद्ध दशम फॉल क्षेत्र में वे बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) से संवाद करेंगे और दुर्गम क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करेंगे। इस दौरान वे हाउस-टू-हाउस सर्वेक्षण, बीएलओ ऐप के उपयोग, और मतदान समय प्रबंधन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

झारखंड के चरही घाटी में भीषण हादसा, दो ट्रक और बस में हुई टक्कर, पांच की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

See also  Akshara Singh के स्टेज शो में भीड़ बेकाबूः BJP नेता की शादी के सालगिरह पर जमकर कुर्सियां तोड़ी गई, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निर्वाचन सदन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त के झारखंड दौरे से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से और प्रभावी रूप से पूरा करें। उन्होंने रामगढ़ और रांची में कार्यक्रम स्थलों पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

रूफटॉप बार और रेस्टूरेंट संचालकों झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रांची नगर निगम के आदेश को कोर्ट ने किया रद्द

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर, रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, और रांची एसएसपी चंदन कुमार उपस्थित रहे। साथ ही, रामगढ़ जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार एवं अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now