छात्रों के दवाब में JSSC परीक्षा की अगली तारीख का हुआ एलान, सोमवार को परीक्षा स्थगित किये जाने का जारी हुआ था नोटिफिकेशन

 

रांचीः JSSC-CGL परीक्षा के नये तारीख का मंगलवार को घोषणा कर दी गई। 21 जनवरी 2024 और 28 जनवरी 2024 को परीक्षा की अगली तारीख का एलान JSSC ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया।
सोमवार को जेएसएससी ने परीक्षा 16 और 17 दिसंबर 2023 को होने वाली परीक्षा स्थगित करने का नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें बताया गया था कि तय तारीख में परीक्षा लेने वाली एजेंसी ने परीक्षा लेने में असमर्थता जताई है इसलिए परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। महज 24 घंटे के अंदर अगली तारीख की घोषणा हो जाएगी ये किसी को उम्मीद नहीं थी।
सोमवार को परीक्षा स्थगित करने का नोटिफिकेशन आने के बाद छात्रों और विपक्ष में बैठी बीजेपी-आजसू के नेताओं ने सरकार के खिलाफ मुहिम चला दी थी। बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसको लेकर सीधे मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा था कि छात्रों को बेरोजगार किया जा रहा है अब जनता उन्हे राजनीतिक रूप से बेरोजगार करेगी।
जेएसएससी ने 21 और 28 जनवरी 2024 को परीक्षा लेने का एलान तो कर दिया लेकिन छात्रों को इससे बहुत ज्यादा राहत मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है क्योकि इस तारीख में JPSC बैकलॉग और C-TET की भी परीक्षा होनी है अब छात्रों किस परीक्षा में शामिल हो उसको लेकर असमंजस और संशय है।jssc

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now