चटाई बिछाकर सोई थी महिला, तभी पहुंच गया सांप, शरीर पर चढ़ा और फिर…VIDEO

lady and snack

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई बार सांपों का वीडियो भी वायरल होता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला घर के बाहर सोई हुई है। वो भी गहरी नींद में है. तभी उसके पास रेंगते हुए एक सांप पहुंच जाता है। वो सांप महिला के शरीर पर भी चढ़ता है। महिला की नींद नहीं खुलती है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीले नाइट सूट में घर के बाहर एक महिला सोई हुई है। महिला चटाई के ऊपर लेटी है, साथ में उसने सिर रखने के लिए एक मसनद ले लिया है। हाथ से अपना चेहरा ढंके हुई है, ताकि आंखों पर रोशनी का असर न पड़े और वो नींद में सोती रहे।

कहां छिपा है लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल? अमेरिका ने भारत को दी जानकारी, एक्टिव हुई मुंबई पुलिस

आसपास में घास-फूस मौजूद है, जिसमें से निकलकर एक सांप उस महिला के पास आ जाता है। देखने में वो सांप महिला जितना लंबा है। वो उसके कमर पर पहले चढ़ता है। फिर महिला के सिर की तरफ आगे बढ़ता है। लेकिन महिला को उसके चढ़ने का पता ही नहीं चल पाता है। वो गहरी नींद में सोई हुई है।

हालांकि, आगे क्या हुआ होगा, इस वीडियो में जानकरी नहीं मिल पाई है। लेकिन देखने में ये सांप खतरनाक प्रजाति का नहीं लग रहा है। ऐसे में वो चुपचाप वहां से चला गया होगा। महिला की नींद खुल जाती, तो शायद डर से उसका कलेजा कांप उठता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अब तक इस वीडियो को 31 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है। इतना ही नहीं, इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि ये सांप विषैला नहीं है, ऐसे में जान बूझकर वायरल होने के लिए इस वीडियो को बनाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India YaTra (@india.yatra)

मोतिहारी में पुलिस पर जानलेवा हमला, दारोगा का फटा सिर, पिस्टल से भी नहीं डरे ग्रामीण

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now