- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी,7 किलोग्राम का एक IED बम किया बरामद

चाईबासा: पुलिस  बल ने एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है, सर्च ऑपरेशन के दौरान गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम मेरालगड़ा के आस-पास जंगल क्षेत्र से पुलिस ने एक 7 केजी का आईडी बम बरामद किया है, ज्ञात हो कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं CRPF 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी दौरान 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान गुरूवार को गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम मेरालगड़ा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।

See also  ED Raid: नोट गिने वाली मशीनें अगर बोलती तो कहतीं, बस करो अब तो झारखंड लूटना बंद करो !
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now