Chaibasa: में रामनवमी की झांकियाँ देख दंग रहे दर्शक, लड़कियों ने दिखाए ख़तरनाक स्टंट

Chaibasa

Chaibasa: रामनवमी पर लड़कियों के खतरनाक करतब ने रामनवमी के जुलूस में चार चांद लगा दिए । जी हां इस बार चाईबासा में रामनवमी की झांकियों में महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी बहुत ज्यादा देखी गई । बड़ी संख्या में युवतियां खतरनाक स्टंट करते हुए दिखीं । इन स्टंट में लड़कियां कहीं भी लड़कों से कम नजर नहीं आईं। 

राममय हो गया पूरा शहर 

रामनवमी का पर्व पूरे  पश्चिमी सिंहभूम जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस पर जिले के अन्य शहरों के अलावे चाईबासा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चाईबासा शहर में रामनवमी के अवसर पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हर कोई शोभायात्रा में राम नजर आया । 

Chaibasa Ramnawamiचाईबासा में जयश्रीराम की गूंज

जगह लोग शोभायात्रा में शामिल राम भक्त का स्वागत में जुटे हुए थे। शोभायात्रा में श्रीराम जी निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी, श्री राम जी चले ना हनुमान के बिना, भारत का बच्चा-बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा आदि गानों और भजनों पर भक्त झूम रहे थे। शोभायात्रा में श्री राम परिवार की झांकी और बजरंगबली की मूर्ति आकर्षण का केंद्र था।

यह भी पढ़ें- में रामनवमी मेले के दौरान अंबा प्रसाद के साथ दुर्व्यहार , अपने समर्थकों के साथ थाने में धरने पर बैठी कांग्रेस विधायक

42 अखाड़ा ने निकाली रामनवमी जुलूस

चाईबासा शहर के विभिन्न मोहल्लों से 42 अखाड़ा की ओर से रामनवमी जुलूस निकाली गई। जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल थे। जुलूस को देखने के लिए शहर ही नहीं बल्कि गांव से भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। जुलूस में शामिल राम भक्तों के द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाया जा रहा था। जोखिम से भरा करतब देख राम भक्त मंत्र मुग्ध हो गए। दुर्गा वाहिनी में शामिल युवतियों के द्वारा भी जोखिम से भरा करतब दिखाया गया। जिस चौक चौराहों पर दुर्गा वाहिनी के द्वारा कर्तव्य दिखाया जा रहा था, वहां राम भक्तों की भीड़ उमड़ जा रही थी।

IMG 5569

बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा का हुआ स्वागत

बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद गीता को़ड़ा भी शोभायात्रा में शामिल हुईं और शोभायात्रा के दर्शन किए । आयोजकों ने गीता कोड़ा को तलवार भेंट कर स्वागत किया । बताया जा रहा है कि चाईबासा में पहली बार गीता कोड़ा रामनवी के कार्यक्रम में शामिल हुई हैं।

RamNawami का मेला देख कर लौट रहा था युवक, हज़ारीबाग़ में अज्ञात अपराधियों ने सीने में उतार दी गोली, अपस्ताल के रास्ते में युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now