बोकारोः चीरा चास थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हाउसिंग कॉलोनी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने मंगलवार सुबह एक रिटायर्ड जीएसटी अधिकारी के आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आवास संख्या-53 में रहने वाले शक्ति सिंह के घर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी में 5.49 लाख नकद, 27 लाख के आभूषण बरामद किया गया है।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शक्ति सिंह के इस आवास के बाहर अधीक्षक, भारत सरकार का बोर्ड लगा हुआ है। सीबीआई के अधिकारी घर के अंदर मौजूद तमाम दस्तावेजों, बैंक खातों और बेनामी संपत्तियों से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच की है।
हालांकि मीडिया से बातचीत करने से गुरेज कर रही है। खबर यह है कि शक्ति सिंह गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के रिटायर्ड अधिकारी हैं। वे बिहार राज्य में लंबे समय तक पदस्थापित रहे थे और लगभग ढाई वर्ष पूर्व ही अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। आशंका है यह छापेमारी उनके सेवाकाल के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने या किसी पुराने वित्तीय घोटाले के सिलसिले में की जा रही है।
इस वजह से हो सकती है छापेमारी
सूत्रों के अनुसार, शक्ति सिंह गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के रिटायर्ड अधिकारी हैं। वे पड़ोसी राज्य बिहार में लंबे समय तक पदस्थापित रहे थे और लगभग 2 वर्ष पूर्व ही अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं।कयास लगाए जा रहे हैं कि यह छापेमारी उनके सेवाकाल के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने या किसी पुराने वित्तीय घोटाले के सिलसिले में की गई है। हालांकि, CBI की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


