गोड्डा में CBI की छापेमारी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मैनेजर और कैशियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 2, 2026

गोड्डा में CBI की छापेमारी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मैनेजर और कैशियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

गोड्डा: जिले के महागामा प्रखंड स्थित डुमरिया एसबीआई शाखा में सोमवार को सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। धनबाद स्थित सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की टीम ने शाखा प्रबंधक रोहित कुमार और एक कैशियर को कथित रूप से 77 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम शाम करीब चार बजे बैंक पहुंची और रात आठ बजे तक शाखा में गहन जांच-पड़ताल करती रही। इस दौरान अधिकारियों ने मामले से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की तथा बैंक कर्मियों से पूछताछ की।बताया जा रहा है कि एक मृतक खाताधारक के खाते में जमा राशि के भुगतान के बदले शाखा प्रबंधक ने कैशियर की मदद से रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित व्यक्ति रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, इसलिए उसने धनबाद सीबीआई से शिकायत की।
शिकायत की पुष्टि के बाद विशेष टीम का गठन किया गया। टीम की निगरानी में शिकायतकर्ता ने बैंककर्मियों को रिश्वत की रकम सौंपी। जैसे ही पैसे का लेन-देन हुआ, पहले से मौजूद सीबीआई टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को रंगेहाथ दबोच लिया।सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने आरोपित बैंक अधिकारियों के आवासों पर भी तलाशी अभियान चलाया। बैंक में करीब चार घंटे तक चली जांच के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर धनबाद ले जाया गया

See also  राम मंदिर से पहले जगन्नाथ मंदिर पुरी हेरिजेट कॉरिडोर का उद्घाटन , 17 जनवरी को पुरी के महाराजा करेंगे लोकार्पण, 12 जनवरी से महायज्ञ प्रारंभ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now