JSCA स्टेडियम में भगदड़ मामले में 150 अज्ञात पर केस दर्ज, JPL फाइनल में फ्री इंट्री को लेकर बेकाबू हुई थी भीड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 10, 2026

JSCA स्टेडियम में भगदड़ मामले में 150 अज्ञात पर केस दर्ज, JPL फाइनल में फ्री इंट्री को लेकर बेकाबू हुई थी भीड़

रांचीः धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जेएससीएल स्टेडियम में झारखंड प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच के दौरान भारी बवाल और तोड़फोड़ हुई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। घटना को लेकर धुर्वा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर हीरालाल साहू के बयान पर आठ जुलाई को 100 से 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
आवेदन के अनुसार, 24 जून को झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) द्वारा धुर्वा स्थित क्रिकेट स्टेडियम में झारखंड प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच आयोजित किया गया था। मैच देखने के लिए अचानक बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे स्टेडियम के बाहर और भीतर अत्यधिक भीड़ हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

गेट बंद होने पर हुआ उपद्रवः प्राथमिकी में यह भी बताया कि स्टेडियम पूरी तरह भर जाने के बाद प्रबंधन ने प्रवेश द्वार बंद कर दिया। इससे बाहर खड़ी भीड़ उग्र हो गयी। भगदड़ में कई लोग घायल हो गये।

See also  निलंबित IAS विनय चौबे पर मुकदमे के लिए ACB ने मुख्यमंत्री से मांगी मंजूरी, हजारीबाग जमीन घोटाले में कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now