Breaking News: अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में Kamala Harris ; जो बाइडेन ने किया है प्रस्ताव , खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव ; जीती तो बन जाएगी पहली महिला और भारतीय मूल की राष्ट्रपति

Kamala Harris’s

संयुक्त राज्य अमेरिका ये राष्ट्रपति के चुनाव की दौड़ में कमला हैरिस का नाम सामने आए हैं मौजूदा राष्ट्रपति से बाइडेन ने अपना नाम वापस लेते हुए कमला हैरिस के नाम का प्रस्ताव रखा है । जो बाइडेन ने अपने संदेश में कहा है कि कमला हैरिस डेमोक्रेट्स की तरफ़ से आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार होंगी होंगी। कमला हैरिस की टक्कर रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से होगी।

जो बाइडन ने किया कमला हैरिस को नामित

राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक संदेश में लिखा है कि

मेरे साथी डेमोक्रेट, मैंने नामांकन स्वीकार न करने और अपने कार्यकाल के शेष समय में राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है। 2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेरा पहला निर्णय कमला हैरिस को अपना उपराष्ट्रपति चुनना था। और यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा निर्णय रहा है। आज मैं कमला को इस वर्ष हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन और समर्थन देना चाहता हूँ। डेमोक्रेट – अब एक साथ आने और ट्रम्प को हराने का समय आ गया है। चलो ऐसा करते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप को हराएंगीं कमला हैरिस!

कमला हैरिस अमेरिका की मौजूदा उप राष्ट्रपति है उनका नाम राष्ट्रपति की तो वॉट में डेमोक्रेट्स की ओर से सबसे आगे चल रहा है जो बाइडेन के नाम वापस लेने के बाद यह माना जा रहा है कि कमला हैरिस अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव में अपनी पार्टी की ओर से उम्मीदवार हो सकती है अगर ऐसा हुआ तो भारतीय मूल के लोगों का बड़ा समर्थन कमला हैरिस को मिल सकता है।

कमला हैरिस ने जो बाइडन का शुक्रिया अदा करते हुए ट्रंप को हराने का दावा किया है।

 

पहली महिला राष्ट्रपति बन जाएंगीं कमला हैरिस

सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति के पद पर किसी भी महिला को बैठने का मौक़ा नहीं मिला है अगर कमला हैरिस चुनाव जीत जाती है तो अमेरिका के इतिहास में यह सबसे बड़ा चमत्कार माना जाएगा। भारत के लिए भी यह गौरव को छान होगा क्योंकि कमला हैरिस बोल तौर से भारतीय हैं और उनका परिवार अभी भी दक्षिण भारत में रहता है।

 

मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोशल मीडिया एकाउंट X पर एक चिट्ठी भी पोस्ट करके अपना पूरा ध्यान बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति के कामकाज पर केंद्रित करने पर ज़ोर दिया है उन्होंने कहा है कि इस हफ़्ते वे अपनी आगे की योजना अमेरिकियों को बताएंगे

ट्रंप को मिलेगी कड़ी टक्कर

ग़ौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ़ से अमरीकी राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद अमेरिका में ट्रंप को लेकर सहानुभूति की लहर जैक गयी थी और वे रेस में सबसे आगे चल रहे थे लेकिन कमला हैरिस के नाम की घोषणा होने के बाद माना जा रहा है कि अब ट्रंप को कड़ी टक्कर मिलेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now