हजारीबागः जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पंद्रह माइल चिंतपूर्णा स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बुधवार को इंडक्शन भट्ठी ब्लास्ट कर गया। इसके बाद फैक्ट्री में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
झारखंड में सार्वजनिक जगह पर सिगरेट पीने पर लगेगा 1000 जुर्माना, राष्ट्रपति ने संशोधन बिल को दी मंजूरी
ब्लास्ट के समय 50 से 60 मजदूर मौजूद थे जिनकी जान बाल-बाल बच गई। 5 नंबर इंडक्शन ब्लास्ट होने से फैक्ट्री में काम करने वाला लोधन घायल हो गया जो बिहार के गया जिले का रहने वाला है। ब्लास्ट इतना जबदस्त था कि फैक्ट्री की छत उड़ गई। फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले 50 से 60 मजदूर बाल बाल बच गए।
झारखंड में प्रेमिका के लिए प्रेमी हिंदू से बना मुस्लिम, खतना कराया-मस्जिद में नमाज पढ़ी फिर भी छोड़कर चली गई माशूका
घायल मजदूर का इलाज सैम्म्फोर्ड हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। इस संबंध में चिंतपूर्णी फैक्टरी के पीआरओ सीएम सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भट्ठी में ब्लास्ट हुआ है। इसमें फैक्ट्री की एसबेस्टस की छत उड़ गयी है। किसी मजदूर को कोई चोट नहीं लगी है।




