रांचीः नीट पेपर लीक के बाद अब झारखंड में जेपीएससी परीक्षा में कथित तौर पर हुई गड़बड़ी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष द्वारा नीट पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरने के बाद अब बीजेपी झारखंड में जेपीएससी जेएसएससी और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साध रही है। संसद परिसर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में सांसदों ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। झारखंड से आने वाले लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ने भर्ती घोटाले की सीबीआई से जांच और दोषियों पर कठोर कारवाई करने की मांग की।
JPSC-JSSC और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बीजेपी सांसदों ने संसद भवन परिसर में की नारेबाजी@BJP4India @BJP4Jharkhand @JmmJharkhand @INCJharkhand_ @AdityaPdSahu @yourBabulal @dasraghubar @MundaArjun @nishikant_dubey pic.twitter.com/Qy12TTlrNc
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 29, 2026
झारखंड बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू ने संसद भवन परिसर में नारेबाजी करने के बाद कहा कि “राज्य में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है। पिछले 6 वर्षों से लगातार परीक्षा पेपर लीक हो रहे हैं, चाहें JPSC की बात हो, JSSC की बात हो…उत्पाद सिपाही भर्ती की परीक्षा में तो 19 बच्चों की मौत हो गई। कांग्रेस पार्टी वहां(झारखंड में) मुंह क्यों बंद करके रखती है? कांग्रेस का झारखंड में मुंह बंद क्यों है? JMM जांच क्यों नहीं करवा रही है? CID जो राज्य सरकार की ही एजेंसी है, उसके माध्यम से जांच हो रही है… इससे पहले भी (CID के माध्यम से) जो शराब घोटाले में जांच हुई, उस घोटाले को खत्म करने का प्रयास किया गया…कांग्रेस पार्टी ने जब-जब समर्थन देकर राज्य में सरकार बनाई है, तब-तब झारखंड के छात्रों के साथ खिलवाड़ करने का काम किया गया है… हम मांग करते हैं कि जिन बच्चों ने आत्महत्या की है, उनके परिवारों को सरकार को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए…इस देश में दोहरी राजनीति नहीं चलेगी। हम मांग करते हैं कि उन परीक्षा अनियमितताओं की CBI जांच हो…”
JPSC, JSSC,CGL,और उत्पाद सिपाही भर्ती—हर परीक्षा पर सवाल हैं, लेकिन कांग्रेस और झामुमो की चुप्पी क्यों?
उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में 19 युवाओं की मौत हुई
झारखंड में परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बयान@AdityaPdSahu @BJP4Jharkhand pic.twitter.com/Qti9hQTnyo
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 29, 2026
वहीं इस मामले पर सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड पेपर लीक मामले पर कहा, "अभी केवल CID जांच हुई है, लीपापोती चल रही है, JPSC के अध्यक्ष का इस्तीफा। JMM के महासचिव की पत्नी खुद इसकी(JPSC) सदस्य हैं। अभी तक उनका इस्तीफा नहीं हुआ है। इस मामले की JMM लीपापोती करना चाहती है... कांग्रेस में इतनी हैसियत नहीं है कि वे वहां(झारखंड) जाएं और इस विषय को उठाएं..."
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा, "झारखंड में JPSC भरती घोटाला और पेपर लीक हुआ है... अगर झारखंड के लाखों युवाओं को न्याय देना है तो CBI जांच करानी चाहिए... झारखंड के अंदर अराजकता फैली हुई है..."
उन्होंने आगे पेपर लीक पर कहा, "2004 से 2014 तक देश में 22 बार पेपर लीक हुए… pic.twitter.com/R3NYS6GHmM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2026


