हिमांशु सिंह हत्याकांड में बीजेपी नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, खाटू श्याम मंदिर जाते समय दबोचा गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड में बीजेपी नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, खाटू श्याम मंदिर जाते समय दबोचा गया

रांचीः जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हिमांशु हत्याकांड के नामजद अभियुक्त और डीडी बार के मालिक सह बीजेपी नेता नीरज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Image 2026 07 06 at 9.43.38 AM
रविवार को जमशेदपुर पुलिस ने उन्हें राजस्थान के सीकर जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से उन्हें खांटू श्याम धाम से पकड़ा गया। जमशेदपुर एसएसपी ने सीकर के एसपी को नीरज सिंह का लोकेशन दिया और उसे धर दबोचा गया। बताया जा रहा है कि नीरज सिंह अपने पुत्र के साथ राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे, इसी दौरान स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें दबोच लिया गया। दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में डीडी बार के मैनेजर विजय कुमार को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि सोमवार को ही अदालत में नीरज सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी।
छापेमारी में ₹3.5 करोड़ की लग्जरी कार जब्त
नीरज सिंह की तलाश में एसआईटी की टीमें लगातार उनके मानगो स्थित आवास सहित कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं। इस दबिश के दौरान पुलिस ने उनके आवास से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये मूल्य की एक लग्जरी कार सहित दो वाहन पहले ही जब्त कर लिए थे। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने कोलकाता, बेंगलुरु और अन्य पड़ोसी राज्यों में भी लगातार छापेमारी की थी। मृतक हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह की शिकायत पर बिष्टुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 27 जून की रात डीडी बार परिसर में हिमांशु सिंह, प्रत्युष आनंद और उनके साथियों का दूसरे पक्ष के युवकों से विवाद हुआ था।
वारदात की मुख्य बातें:
हथियारों से हमला: आरोप है कि विवाद के बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ी, चाकू, चापड़ और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर हिमांशु और प्रत्युष को लहूलुहान कर दिया। यह पूरी घटना मौके पर मौजूद पुलिस की उपस्थिति में हुई।
इलाज के दौरान मौत: गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह ने 29 जून को टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल प्रत्युष आनंद का कोलकाता के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है।
₹2 लाख का इनामी मुख्य शूटर अब भी फरार
इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में नीरज सिंह, बार प्रबंधक विजय कुमार, सोनू राम सरदार, विश्वनाथ मंडल, राहुल, राज लोहार, अमित लोहार सहित कई अन्य को नामजद किया गया है। अब तक पुलिस तीन किशोरों (नाबालिगों) सहित सोनू राम सरदार और राज लोहार को जेल भेज चुकी है।
बड़ी चुनौती: मामले का मुख्य आरोपी और दो लाख रुपये का इनामी शूटर विश्वनाथ मंडल अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए सूत्रों का कहना है कि वह सोमवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर सकता है।नीरज सिंह और बार प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद एएसपी ऋषभ द्विवेदी के नेतृत्व में एसआईटी की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए आगे की रणनीति तैयार की गई है।

See also  जयराम महतो की पार्टी के केंद्रीय सचिव को गांव वालों ने बनाया बंधक, कान पकड़कर मांगनी पड़ी माफी

कौन है नीरज सिंह?

नीरज सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। फिलहाल वे भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद पर तैनात है। नीरज सिंह की होटल व्यवसाय के अलावा एक बड़े कांट्रेक्टर में गिनती होती है। हाल ही में मानगो नगर निगम चुनाव में भाजपा ने उनकी पत्नी संध्या सिंह को मेयर पद के लिए उतारा था। और उनकी पत्नी को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने करारी शिकस्त देते हुए मानगो मेयर पद जीती थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now