छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने के लिए BJP ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ने मुख्य सचिव अविनाश को सौपा ज्ञापन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2026

छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने के लिए BJP के दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ने मुख्य सचिव अविनाश को सौपा ज्ञापन

रांचीः बुधवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की। झारखंड में परीक्षा में गड़बड़ी और नियुक्तिों में अनियमितताओं को लेकर बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौपा। परीक्षााओं और नियुक्तियों में हुई गड़बड़ी की सीबीआई से जांच और 1000 से ज्यादा छात्रों पर हुए केस वापस लेने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने की।

Untitled design 1

मुख्यमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं और अभ्यर्थियों के बीच हुई झड़प के बाद छात्रों पर दर्ज हुए केस को वापस लेने के लिए बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने 48 घंटे का समय दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छात्रों पर दर्ज हुए मुकदमे 48 घंटे में वापस नहीं हुए तो बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगा और सरकार के लिए हमारा आंदोलन संभालना मुश्किल हो जाएगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार को जवाब देना ही होगा।

See also  रांची में चोरी केस में पकड़ी गई महिला ने पंडरा ओपी में लगाई फांसी, पति का दावा- कमरे के बाहर पुलिस थी तैनात तो कैसे हुई घटना

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now