रांचीः रांची नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के चुनाव में भाजपा समर्थित वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें कुल 38 वोट मिले, जबकि दूसरे उम्मीदवार वार्ड 44 के पार्षद परमजीत सिंह को मात्र 15 वोटों से संतोष करना पड़ा।
योगेंद्र साव के घर चला बुलडोजर, NTPC के खनन क्षेत्र में तोड़ा गया पूर्व मंत्री का आवास
इस जीत के साथ नीरज कुमार पहली बार पार्षद का चुनाव जीतने के बाद सीधे डिप्टी मेयर पद तक पहुंच गए, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और नीरज कुमार को बधाई देने वालों का तांता लग गया।वहीं दूसरे खेमे में निराशा देखी गई। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और सभी पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Anant Singh आएंगे जेल से बाहर, JDU विधायक को दुलालचंद यादव हत्याकांड में चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
इसी दौरान मेयर और डिप्टी मेयर दोनों ने एक साथ पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण समारोह में नगर निगम के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने कहा कि वे शहर के विकास, साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी पार्षदों के सहयोग से रांची को बेहतर बनाने का संकल्प भी दोहराया।








