बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा, जेडीयू -16, चिराग़ -5, कुशवाहा और माँझी को 1-1

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी के बीच गठबंधन, चिराग की पार्टी को भी मिल सकती है एक सीट

दिल्लीः बिहार एनडीए में सीटों का बँटवारा हो गया है, चिराग़ पासवान की पार्टी को पांच सीट जबकि नीतीश कुमार को 16 सीटें मिली हैं। मांझी और कुशवाहा को एक एक सीट दिया गया है । हाजीपुर सीट चिराग पासवान को दे दी गई है इस सीट पहले पशुपति पारस चुनाव जीत चुके हैं ।

बीजेपी की 17 सीटें

पश्चिमी चंपारण ,पूर्वी चंपारण ,औरंगाबाद, मधुबनी ,अररिया ,दरभंगा , मुजफ्फरपुर महाराजगंज ,सारण ,उजियारपुर , बेगूसराय ,नवादा  ,पटना साहिब ,पाटलिपुत्र ,आरा ,बक्सर और सासाराम

जेडीयू की 16 सीटें 

जेडीयू वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी ,झंझारपुर ,सुपौल ,किशनगंज ,कटिहार पूर्णिया , मधेपुरा ,गोपालगंज ,सिवान भागलपुर ,बांका ,मुंगेर ,नालंदा ,जहानाबाद और शिवहर

लोक जनशक्ति पार्टी वैशाली, हाजीपुर समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई

हम पार्टी गया और राष्ट्रीय लोक मोर्चा काराकाट

बिहार में सीट-बंटवारे की घोषणा पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, “इस गठबंधन में मौजूद हमारे तमाम साथियों का मैं आभार प्रकट करता हूं, उन्होंने इस गठबंधन को मजबूती देने के लिए इतनी सहजता से सीटों का बंटवारा किया। जब कोई बड़ा गठबंधन बनता है तो हर दल को छोटे-मोटे समझौते करने पड़ते हैं, थोड़ी बहुत कुर्बानियां हर किसी को देनी पड़ती है…मुझे भी अपनी 1 सीट कम करनी पड़ी वे हमने सहजता से किया। JDU ने भी अपनी 1 सीट कम की। मांझी जी ने और हर किसी ने किया। भाजपा ने तो 2019 से ही कुर्बानी दी है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now