बिहार के सरकारी स्कूलों में रील्स बनाने और शिक्षकों के टी-शर्ट पहनने पर लगी रोक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 10, 2024

बिहार के सरकारी स्कूलों में रील्स बनाने और शिक्षकों के टी-शर्ट पहनने पर लगी रोक

पटनाः बिहार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के लिए ड्रेस कोर्ड लागू कर दिया है। अब स्कूलों में शिक्षकों के टी-शर्ट बनने पर रोक लगा दी गई है। विभाग के निर्देश के अनुसार अब शिक्षक स्कूल में फॉर्मल ड्रेस में आएंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया।

कभी रतन टाटा संग रिलेशनशिप में थीं ये एक्ट्रेस, पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- अलविदा दोस्त
इसके साथ ही विभाग ने निर्देश जारी कर स्कूल में रील्स बनाने, डांस और डीजे का वीडियो बनाने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालने पर रोक लगा दी गई है। स्कूल में अनुशासन बनाएं रखने के लिए शिक्षक और कर्मचारियों को निर्देश दिये गए है।

107 करोड़ के फर्जी निकासी मामले में SIT ने 87 लाख किये बरामद, बैंक में जमा 39 करोड़ फ्रीज
बिहार के स्कूलों को लेकर जारी किये गए निर्देश पर कहा गया है कि ‘विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के गतिविधियों में शालीनता प्रकट करने एवं मर्यादित व्यवहार करने हेतु निर्देश दिया गया था, लेकिन यह देखा जा रहा है कि विद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तैनात शिक्षक एवं कर्मचारी कार्यालय संस्कृति के विरुद्ध अनौपचारिक परिधान (जैसे- जींस-टीशर्ट) में आ रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया (फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम आदि) एवं अन्य माध्यमों से डांस, डीजे, डिस्को और अन्य निम्न स्तर की गतिविधियां विद्यालय परिसर में संचालित होते हुए पाया गया है.’

See also  बिहार में गया जी में रेप पीड़िता के घर इलाज करने पहुंचे डॉक्टर की ग्रामीणों ने कर दी पिटाई, पेड़ से बांधकर बनाया बंधक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now