बिहार-झारखंड को मोस्ट वांटेड नक्सली पलामू से गिरफ्तार, एक लाख रुपये का था इनाम

बिहार-झारखंड को मोस्ट वांटेड नक्सली पलामू से गिरफ्तार, एक लाख रुपये का था इनाम

पलामूः बिहार-झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के एक लाख रुपये के इनामी नक्सली जीबलाल यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से नक्सली पर्चे, एक डायरी, एक स्मार्टफोन और एक कीपैड फोन बरामद किया गया है।

चाईबासा में मुखिया के बेटे की प्रेम प्रसंग में हत्या, एक लड़की के पास मिला मोबाइल
नक्सली जीबलाल यादव गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र स्थित किशुनचक गांव का रहने वाला है। उस पर बिहार-झारखंड में कुल पांच मामले दर्ज है। पुलिस ने जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव को नावा थाना क्षेत्र के तरवाडीह से गिरफ्तार किया गया। उसे साल 2021 में पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में गोली भी लगी थी।

रांची के पिठोरिया में सरहुल शोभा यात्रा पर हुए हमने के खिलाफ प्रदर्शन, आदिवासी समाज के लोगों ने बाजार कराया बंद, आगजनी कर सड़क को किया जाम
एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीएस कमांडर शशिकांत का दस्ता नावा थाना क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है, इसके बाद पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया तो तरवाडभ्ह किसी के आने की भनक लगी। इसके बाद पहाड़ के पीछे से छुपकर पुलिस ने उसके आने का इंतजार किया। जैसे ही वह व्यक्ति नजदीक आया तो टीम के सदस्यों ने घेराबंदी कर उसको हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव बताया।

See also  8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी, बजट से पहले मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now