बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में दुर्गा पूजा पर होगी जोरदार बारिश, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर; अलर्ट जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 5, 2024

रांची-खूंटी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा राज्य के कई हिस्सों में मौसम

Weather Forecast: नवरात्र को लेकर पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम है। पूजा के दौरान कई राज्यों में बारिश का भी खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम सहित कई और राज्यों के बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई के बाद फिर से उमस भरी गर्मी सताने लगी है। जबकि यूपी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

झारखंड में चुनाव कार्य से हटाए जा सकते हैं डीजीपी अनुराग गुप्ता, एक IAS पर भी बवाल

See also  झारखंड में राज्यसभा की सीटों में अपनी हिस्सेदारी के लिए हेमंत सोरेन मिले तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लु भट्टी- के राजू

बंगाल में होगी भारी बारिश (Bengal Weather in Durga Puja)

बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस मौसम प्रणाली के असर के कारण बंगाल समेत कई और इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। एक दो जगहों पर मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जाहिर की है। मौसमी बदलाव के कारण बंगाल की खाड़ी के आसपास 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

झारखंड में होगी बारिश (Rain Alert in Jharkhand)

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 5 और 6 अक्टूबर को गरज या वज्रपात की भी आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 5 अक्टूबर को रांची में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

जमशेदपुर में घर के दरवाजे पर युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक करता था शराब का कारोबार

See also  कर्ज देने वालों के साथ संबंध बनाने के लिए पत्नी को करता था मजबूर, बिस्तर पर मिली खून से लथपथ लाश

झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिन तक बारिश-वज्रपात की चेतावनी मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि पांच अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जारी पूर्वानुमान में बताया है कि इस दौरान आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

बिहार में हो सकती है बारिश (Bihar Weather)

दुर्गा पूजा के दौरान बिहार में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने कहा है इस बार बिहार में मानसून की विदाई देर से हो रही है। इस साल 15 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि 15 अक्टूबर के बाद बिहार से मानसून की विदाई हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।

डीजीपी अजय कुमार सिंह को हटाने की इतनी जल्दी क्या थी? यूपीएससी का झारखंड सरकार से सवाल

See also  चंपाई सोरेन को मिली जेड प्लस सुरक्षा, 28 को देंगे हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा; भाजपा को क्या लाभ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now