Bihar Board 12th Result 2026:बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें परिणाम

Bihar Board 12th Result 2026:दोपहर 1.30 बजे जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे तेज चेक करें परिणाम

पटनाःबिहार बोर्ड ने 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी किया। रिजल्ट बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। BSEB कक्षा 12वीं के सभी स्ट्रीम – विज्ञान, वाणिज्य और कला – के रिजल्ट एक साथ घोषित किएगए है।बिहार बोर्ड की कक्षा 12 के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। परिणामों के साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियां और संबंधित अन्य जानकारी भी साझा की जाएगी।शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि आठवीं बार पूरे देश में सबसे पहले परिणाम बिहार बोर्ड का परिणाम आया। 25 दिन में मूल्यांकन पूरा कर लिया। कुल 85.19 प्रतिशत पास हुए। 86.23 प्रतिशत लड़कियां पास। लडकों का प्रतिशत 84.09 रहा। आर्ट्स-कॉमर्स में छात्रा टॉपर रहीं। साइंस में छात्र टॉप किए। कुल 26 टॉपर हुए हैं। इनमें 19 लड़कियां हैं।

नीतीश कुमार के भाई सतीश कुमार का दावा, निशांत संभाल सकते है बिहार के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी
बीएसईबी बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर घोषित किया जा चुका है।बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आप https://www.bsebexam.com और interbiharboard.com पर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञान संकाय में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 96.20 प्रतिशत के साथ किया टॉप
कला में गया की निशु कुमारी ने 95.80 प्रतिशत में टॉप किया
वाणिज्य में पटना की अदिति कुमारी ने 96 प्रतिशत के साथ टॉप किया

How to check BSEB Class 10, 12 Result 2026: कैसे देखें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?

  • मैसेज टाइप करें: अपने फोन के ‘Messages’ ऐप में जाएं और एक नया मैसेज लिखें।

  • फॉर्मेट: मैसेज बॉक्स में BIHAR12 [स्पेस] रोल कोड [स्पेस] रोल नंबर टाइप करें।

  • उदाहरण: अगर आपका रोल कोड 12345 है और रोल नंबर 678910 है, तो टाइप करें: BIHAR12 12345 678910

  • नंबर पर भेजें: इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।

  • रिजल्ट प्राप्त करें: कुछ ही समय में आपको उसी नंबर पर एक SMS प्राप्त होगा जिसमें आपके विषयवार अंक और रिजल्ट की स्थिति (Pass/Fail) दी गई होगी।

  • डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट?

    डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने का प्रोसेस

    • डिजिलॉकर पर जाएं: सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप खोलें या आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

    • लॉगिन (Log in) करें: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आधार नंबर या यूजरनेम का उपयोग करके साइन-इन करें।

    • नया रजिस्ट्रेशन: यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो अपने मोबाइल नंबर से साइन-अप करें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।

    • BSEB सर्च करें: सर्च बार में ‘Bihar School Examination Board (BSEB)’ लिखकर सर्च करें।

    • कक्षा 12वीं की मार्कशीट चुनें: उपलब्ध विकल्पों में से “Class XII Marksheet” पर क्लिक करें।

    • विवरण (Details) भरें: अपना रोल कोड, रोल नंबर और परीक्षा का वर्ष दर्ज करें।

    • मार्कशीट डाउनलोड करें: “Get Document” पर क्लिक करें। अब आप अपनी बिहार बोर्ड 12वीं की मार्कशीट देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now