मॉस्को एयरपोर्ट पर बेलारूसी यात्री ने 18 महीने के ईरानी बच्चे को जमीन पर पटका, बच्चा कोमा में – दुनिया भर में नाराज़गी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2025

moscow airport

मास्को: ईरान और इजराइल के बीच नफरत की ऐसी दीवारें खड़ी हो चुकी हैं बच्चे इसके शिकार हो रहे हैं । मॉस्को के शेरेमेत्येवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। एक बेलारूसी पर्यटक ने कैमरे के सामने 18 महीने के मासूम बच्चे को बुरी तरह से ज़मीन पर पटक दिया, जिससे बच्चे को गंभीर सिर और रीढ़ की चोटें आईं और वह कोमा में चला गया है।

18 महीने के मासूम को पटका

घटना एयरपोर्ट के आगमन हॉल में हुई, जहां 31 वर्षीय व्लादिमीर वितकोव नाम का व्यक्ति बच्चा और उसकी गर्भवती मां के पास मंडराता नजर आता है। वीडियो फुटेज में साफ दिखता है कि वह चारों ओर नज़र दौड़ाता है, फिर अचानक बच्चे को उठाकर सिर के बल ज़मीन पर जोर से पटक देता है।

See also  Happy New Year! 1 जनवरी को ही 1 जनवरी क्यों, कैसे बना संडे और सप्ताह में 7 दिन ही क्यों?

 

बच्चे की मां उस वक्त पास में खड़ी होकर उसका स्ट्रोलर लेने गई हुई थी। घटना के तुरंत बाद एक राहगीर ने घायल बच्चे को उठाया और अस्पताल ले जाया गया। जांच में सामने आया कि बच्चे की खोपड़ी और रीढ़ की हड्डी को गंभीर नुकसान हुआ है।

 जंग से बचकर आए थे रूस, मिली हिंसा

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ईरानी महिला और उसका बच्चा युद्धग्रस्त ईरान से अफगानिस्तान होते हुए रूस पहुंचे थे, लेकिन रूस आते ही उन्हें यह अमानवीय हिंसा झेलनी पड़ी।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी वितकोव साइप्रस या मिस्र से फ्लाइट लेकर मॉस्को पहुंचा था। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांचकर्ताओं को उसके शरीर में गांजे और अन्य मादक पदार्थों के निशान मिले हैं।

See also  राजद के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, लालू-राबड़ी और तेजस्वी के साथ रोहिणी आचार्या का नाम

‘ड्रग्स के नशे में दरिंदा’ 

मॉस्को रीजन की चाइल्ड ओम्बड्सवुमन, क्सेनिया मिशोनोवा ने इस घटना को “ड्रग्स के नशे में दरिंदे की हरकत” करार दिया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा,
“ये दृश्य सहन करना बेहद मुश्किल है। एक नशे में धुत राक्षस ने मासूम को जमीन पर दे मारा। उम्मीद है उसे कड़ी सजा मिलेगी और ईश्वर बच्चे को जल्द ठीक करे।”

 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

रूसी जांच समिति ने वितकोव पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आरोपी ने नशे की हालत में बच्चे को जोर से जमीन पर पटका। चश्मदीदों ने मौके पर आरोपी को रोका।

जांच में यह भी सामने आया है कि वितकोव की भी एक बेटी है, जिसकी उम्र उसी घायल बच्चे के बराबर है। उसके साथ यात्रा कर रही एक महिला दोस्त इस घटना से ‘सदमे’ में है।

 मानवता को शर्मसार करने वाली घटना

यह वीभत्स घटना न सिर्फ मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि हवाई अड्डों की सुरक्षा, यात्रियों की मानसिक स्थिति और युद्ध से भागे शरणार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

See also  बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, पटना SSP समेत कई जिलों के SP बदलें गए

दुनियाभर में लोग इस घटना पर आक्रोश जता रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें रूसी प्रशासन पर हैं – क्या यह मामला केवल एक व्यक्ति की नशे में की गई क्रूरता माना जाएगा या यह व्यापक सुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं की चर्चा की शुरुआत बनेगा?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now