BJP विधायक के PA पर BDO ने लगाया बड़ा आरोप, फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की दी धमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 11, 2025

BJP विधायक के PA पर BDO ने लगाया बड़ा आरोप, फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की दी धमकी

बांकाः जिले के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक निक्की हेम्ब्रम के निजी सहायक किमी आनंद पर बीडीओ विजय कुमार सौरभ ने बड़ा आरोप लगाया है। बीडीओ ने विधायक के पीए पर फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर बीडीओ ने कटोरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई है इसके साथ ही जिले के एसपी और डीएम के ओएसडी को फोन पर इस सबंध में जानकारी दी है।

बिहार के DM पर संगीन आरोप, इंजीनियरों ने भेजा कानूनी नोटिस
BDO विजय कुमार सौरभ ने बताया कि वो अभी यात्रा पर है और आने के बाद कटौरिया थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। बीडीओ ने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम को विधायक निक्की हेम्ब्रन ने उन्हे फोन किया और वो कॉल कांफ्रेंस पर था जिसमें आनंद भी जुड़े हुए थे।बातचीत के दौरान विधायक ने BDO पर यह आरोप लगाया कि वह उनके ट्रांसफर में पैसे की मांग करने की झूठी बात फैला रहे हैं। BDO ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया और उसे निराधार बताया। इसी दौरान किमी आनंद ने फोन पर बीडीओ को गाली देना शुरू कर दिया और केस में फंसा कर बर्बाद करने की धमकी दी।

See also  पूर्व विधायक और बाहुबली राजवल्लभ यादव बरी, कोर्ट ने माना- रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता यौन संबंध बनाने की आदी थी

बिहार के पति ने पढ़ा लिखाकर महिला को झारखंड में बनाया ANM, पत्नी ने तीन बच्चों के साथ परिवार को छोड़ा
बीडीओ विजय कुमार सौरभ ने बताया कि “मैंने इस व्यवहार को रोकने के लिए विधायक से आग्रह किया, लेकिन विधायक ने उलटे मुझे ही झूठा करार दे दिया.” वहीं, इस मामले में विधायक डॉ. निक्की हेंब्रम ने कहा है कि “मैंने BDO के स्थानांतरण की सिफारिश की थी। इसी वजह से BDOबौखलाकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं.” मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और जिले में प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस मामले पर बौसी थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने कहा कि बीडीओ ने आवेदन दिया है, जांच की जा रही है, विधायक से भी बात हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now