- Advertisement -

बसंत सोरेन सिंगापुर में करा रहे इलाज, मुख्यमंत्री के भाई को लेकर सोशल मीडिया पर चलाई गई भ्रामक खबरें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 19, 2026

बसंत सोरेन का सिंगापुर में करा रहे इलाज, मुख्यमंत्री के भाई को लेकर सोशल मीडिया पर चलाई गई भ्रामक खबरें

रांचीः दुमका विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल नहीं हो सके। रविवार शाम को उनसे जुड़ी एक भ्रामक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस भ्रामक खबर को तब और हवा मिली जब जेडीयू विधायक सरयू राय के सोशल मीडिया अकाउंट से बसंत सोरेन के निधन को लेकर झूठी खबर चली, हालांकि उन्होंने कुछ ही मिनट में इसका खंडन किया।

झूठी खबरों को जिस तरह से बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया उसने एक बार फिर से सवाल खड़ा कर दिया कि क्या हमारी संवेदनाएं और जिम्मेदारियां खत्म हो गई है। बिना किसी सही तथ्य के भ्रामक खबरों-अफवाहों को प्रसारित कर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुज के अस्वस्थ होने की खबर को बिना तथ्यों की जांच किए जिस तरह का माहौल बनाया गया, वह बेहद चिंताजनक है।

 

दरअसल, बसंत सोरेन बीमार हैं और उनका इलाज सिंगापुर के एक अस्पताल में चल रहा है। इस कारण वह अपनी मां के संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित न हो सके। उनके करीबियों का कहना है कि बसंत सोरेन की तबीयत को फिलहाल चिकित्सकों ने स्थिर बताया है।

इधर, रविवार को दिन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स एकाउंट पर बसंत सोरेन के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने की जानकारी देते हुए उनके स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि बीमारी की वजह से बसंत सोरेन अपनी माता रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म व संस्कार भोज में नहीं शामिल हो सके थे।

See also  झारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, किशोरी की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now