बांकीपुर उपचुनाव: जनशक्‍त‍ि जनता दल कैंडिडेट वीणा मानवी गिरफ्तार, तेजप्रताप यादव ने गिरफ्तारी को बताया साजिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2026

बांकीपुर सीट से वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को समाहरणालय परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। तेज प्रताप यादवा की पार्टी जनशक्‍त‍ि जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई पटना समाहरणालय परिसर में की गई, जहां कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार वीणा मानवी के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) के एक मामले में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।तेजप्रताप यादव ने अपने उम्मीदवार की गिरफ्तारी को एक साजिश बताया है।


पुलिस से बचने का करती रहीं प्रयास
इसी वारंट के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस टीम के पहुंचते ही वीणा मानवी वहां से निकलने का प्रयास करती नजर आईं, लेकिन पुलिस ने कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।गिरफ्तारी के दौरान वीणा मानवी लगातार विरोध करती रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है।

See also  संताली लिपि ओलचिकी के शताब्दी समारोह में भावुक हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गीत गाकर भाषा के संरक्षण की अपील की

prashnat kishor
रोते-बिलखते कहा-यह BJP करवा रही
उनका कहना था कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और हार के डर से भाजपा यह सब करवा रही है। गिरफ्तारी के समय वह रोती रहीं और खुद को छोड़ने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर चली गई।पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए वारंट के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।अंतिम दिन भाजपा प्रत्‍याशी नीरज कुमार सिन्‍हा एवं जन सुराज पार्टी के उम्‍मीदवार प्रशांत क‍िशोर भी नामांकन दाखिल कर दिया है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जन शक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीना मानवी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा, ” ये सरकार के तरफ से साज़िश किया गया है। हमारे कैंडिडेट को जान बूझ कर फँसाया गया है और ऐसा कोई मामला नहीं है और ये आधी आबादी की बात कर रही थीं …ये साज़िश ज़्यादा दिनों तक टिकने वाला नहीं है। हम भी चुनौती दे देते हैं, हम अभी दिल्ली में हैं, अभी हम बिहार आ रहे हैं। हम बिहार आएँगे, उसके बाद हम सरकार को घेराव करने का काम करेंगे।….”

See also  धौनी के मैदान में सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय टीम, स्पिनर हो सकते है गेम चेंजर, आतंकी धमकी के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now