बड़ी खबरः ED ने पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को किया गिरफ्तार, अधिकारियों से हुई तीखी नोंकझोंक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 15, 2024

दिल्लीः ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने पूछताछ के बाद के कविता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय ईडी के अधिकारियों और के कविथा के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। कविता ईडी के अधिकारियों के साथ जाने को तैयार नहीं हो रही थी। BRS एमएलसी के कविता के आवास के अंदर की वीडियो सामने आई। ईडी और बीआरएस नेता केटीआर राव के बीच तीखी नोकझोंक चल रही है।

बता दें कि बीआरएस नेता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए 16 जनवरी को इस मामले में नए दौर की पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश नहीं हुईं थीं।पिछले साल इस मामले में उनसे तीन बार पूछताछ की गई थी और केंद्रीय एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत उनका बयान दर्ज किया था।भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी के कविता ने पहले कहा था कि कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और आरोप लगाया था कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ईडी का उपयोग कर कर रही हैं, क्योंकि बीजेपी तेलंगाना में बैक डोर से एंट्री नहीं कर सकती है।

See also  झारखंड की लेडी डॉन निशि पांडेय भेजी गई जेल, पांडेय गिरोह गैंगवार को लेकर हुई थी गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now