रांचीः राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में रविवार की शाम पेट्रोल पर पंप लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। पुंदाग ओपी के साहु चौक पर स्थित दीना पेट्रोल पंप पर 6 की संख्या में आये डकैतों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया।
पटना-रांची जनशताब्दी बर्निंग ट्रेन बनने से बची, बड़ा हादसा टला
दो स्कूटी पर सवार डकैत पेट्रोल लेने के बहाने पंप पर आये और दो महिला नोजलकर्मियों के सामने स्कूटी रोक दी। शुरु में महिला कर्मी को लगा कि ये पेट्रोल लेने आये है लेकिन कुछ ही क्षण के बाद पिस्टल और चाकू दिखाकर डराना शुरू किया। हथियार देखकर महिला कर्मी डर गई। इसी बीच डकैतों ने सेल से मिले पैसों से भरा थैला लूटकर भाग गए। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, सभी छह डकैत हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
असम में JMM 19 सीटों पर तीन-कमान के सिंबल पर लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस से नहीं बनी बात, माले के लिए एक सीट छोड़ी
घटना की सूचना मिलते ही पुंदाग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कर्मियों के अनुसार डकैत 59 हजार रुपये कैश लेकर फरार हुए हैं। पुलिस टेक्निकल टीम की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
टेप से ढंका था स्कूटी का नंबर
जांच में सामने आया कि दोनों स्कूटी के नंबर प्लेट को टेप से ढंक दिया गया था। यदि चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों पर ध्यान दिया जाता, तो डकैतों को पहले ही पकड़ा जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।








