Arjun Munda और Raghubar das की मिट गई दूरियांः लोकसभा चुनाव से पहले लंबे वक्त के बाद मिले झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2024

रांची : झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच अब सबकुछ सामान्य हो गया है। एक पार्टी में रहने के बावजूद एक दूसरे के साथ शाह और मात का खेल खेलने वाले राज्य के दो दिग्गजों अब पुरानी दोस्ती दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरूवार को जब रघुवर दास से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया में साझा किया तो उन्होने अपने तरीके से एक मैसेज सभी को दिया।

बीजेपी के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच टकराव हुआ खत्म

Amba Prasad से दुर्व्यवहार का मामलाः दोनों ओर से थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, बिना निमंत्रण कार्यक्रम में आने का केस दर्ज

अर्जुन मुंडा इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त है इसी बीच वो जमशेदपुर पहुंचे और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा से राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की और उसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। बीजेपी के इन दो दिग्गजों के बीच अंदरूनी टकराव की खबरें चर्चा में रहा करती थी। माना ये जाता था कि ये दोनों दिग्गज एक दूसरे का कद नीचा करने करने की हर संभव कोशिश करते रहते थे। जब अर्जुन मुंडा अपना विधानसभा चुनाव हार गए तो भी अंदर खाने ये बाते कही जाने लगी कि उनको रघुवर दास से वो समर्थन नहीं मिला जो मिलना चाहिए था। वही दूसरी ओर जब रघुवर दास मुख्मंत्री रहते हुए अपना विधानसभा चुनाव हार गए तो उनको लेकर भी ये बातें कही जाने लगी की उन्हे वो सपोर्ट नहीं मिला जो कि मिल सकता था। इससे पहले अर्जुन मुंडा भी खूंटी से अपना लोकसभा चुनाव बहुत कम अंतर से जीते, उस समय राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास थे। इन दोनों नेताओं के बीच दूरी को पार्टी के अंदर गुटबाजी को बताया जाने लगा। इसके बाद रघुवर दास राज्य की राजनीति से दूर हो गए और उन्हे ओडिशा का राज्यपाल बना दिया गया। अब ये कहा जा रहा है कि इस बीच बहुत कुछ राज्य की राजनीति में बदल गया और एक बार फिर दोनों नेता एक दूसरे के करीब आ रहे है। राज्य में बदली राजनीति मिजाज के बाद अब इसका असर लोकसभा चुनाव परिणाम में क्या देखने को मिलेगा इसका सबको इंतजार है।

See also  चंपाई सोरेन और बाबूलाल मरांडी के बीच मिट गई दूरियां! दो पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जानिये क्या हुई बात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now