- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

अनूप बिरथरे समेत झारखंड के 12 पुलिसकर्मियों को मिला पदक,गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, गृह मंत्रालय ने की घोषणा

अनूप बिरथरे समेत झारखंड के 12 पुलिसकर्मियों को मिला पदक,गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, गृह मंत्रालय ने की घोषणा

रांचीः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के लिए पदकों की घोषणा की है। झारखंड को इस बार 12 पदक मिले हैं, जिनमें एक राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 11 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। डीएसपी सुधीर कुमार को विशिष्ट सेवा पदक मिला, जबकि आईजी अनूप बिरथरे और आईजी पटेल मयूर कन्हैयालाल समेत 11 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया है। हालांकि, राज्य को कोई वीरता पदक नहीं मिला।

RJD की कमान साजिशकर्ताओं के हाथ में, राजद की बैठक से पहले रोहिणी का भयंकर ट्वीट; निशाने पर कौन?
इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।इनमें डीएसपी संजय कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है। उनकी लंबे समय से की गई ईमानदार और समर्पित सेवा को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। वहीं, आईपीएस अधिकारी अनूप बिरथरे और पटेल मयूर कन्हैयालाल सहित कुल 11 पुलिस अधिकारी और कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया है। इन सभी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई है।

See also  विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष में घुसकर की गई बेअदबी, VC ने वीडियो जारी कर जताई नाराजगी

लोहरदगा में सरस्वती पूजा पर प्रतिमा घुमाने के दौरान विवाद, एक समुदाय ने दूसरे पर किया हमला,एक दर्जन लोग घायल
सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मी:
आईपीएस अनुप बिरथरे
आईपीएस पटेल मयूर कन्हैयालाल
डीएसपी संजय कुमार
हेड कांस्टेबल कृष्णा क्षेत्री
हेड कांस्टेबल अरुण ओझा
हेड कांस्टेबल मार्क्स संवार
कांस्टेबल जयदेव प्रधान
कांस्टेबल जनेट मार्गरेट लकड़ा
कांस्टेबल कुमुदनी कुजूर
कांस्टेबल सुफल ओरिया
कांस्टेबल वसीम अख्तर
पुलिस विभाग में इन अधिकारियों और कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पित सेवा को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। यह उपलब्धि पूरे झारखंड पुलिस बल के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now