कटिहार में पुलिस हिरासत में युवक की मौत से फूटा गुस्सा, भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; छीनी राइफल

कटिहार में पुलिस हिरासत में युवक की मौत से फूटा गुस्सा, भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; छीनी राइफल

डेस्कः बिहार में कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद शनिवार को भारी बवाल मचा। आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के स्वजनों ने फलका मुख्य चौक (एसएच-77) को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया।इस दौरान स्थिति इतनी उग्र हो गई कि भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिसकर्मी की रायफल भी छीन ली।

बिहार के बांका में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक को टक्कर मार कार खाई में गिरी, तीन की मौत, चार घायल
वीडियो आया सामने, लाठी-डंडों से पिटाई
पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोग पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं।वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी 24 वर्षीय राकेश कुमार यादव को 2 अप्रैल की रात मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
परिजनों का आरोप: बेगुनाह होते हुए भी नहीं छोड़ा
मृतक के परिजनों का आरोप है कि जिस व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी, उसने पहचान के दौरान राकेश को नहीं पहचाना था। इसके बावजूद पुलिस ने उसे हिरासत में रखा। परिवार का कहना है कि थाने में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई।

बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन घायल
साली का आरोप: ‘दारोगा ने मार डाला’
मृतक की साली कोमल यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राकेश को बुरी तरह पीटा गया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने भी पहचान नहीं की थी,फिर भी पुलिस उसे जबरन उठा ले गई और मारपीट की।
पुलिस का दावा: हाजत में आत्महत्या की कोशिश
वहीं पुलिस का कहना है कि राकेश यादव ने थाना हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालत बिगड़ने पर उसे सुबह 7 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फलका ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग भड़क उठे। गुस्साए लोगों ने फलका-कुर्सेला स्टेट हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
SHO और IO सस्पेंड
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी ने फलका थाना के SHO रवि कुमार राय और जांच अधिकारी कुंदन पटेल को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
जांच के लिए SIT गठित
पुलिस विभाग ने घटना की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) स्तर से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। SDPO रंजन कुमार सिंह के अनुसार, राकेश यादव को लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। शनिवार सुबह उसने आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now