पहलगाम हमले के बाद 6 आतंकियों के ठिकानों को किया गया ध्वस्त, तेज धमाके के साथ मलबे में तब्दील हुआ घर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2025

पहलगाम हमले के बाद 6 आतंकियों के ठिकानों को किया गया ध्वस्त, तेज धमाके के साथ मलबे में तब्दील हुआ घर

डेस्कः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमला के बाद एक के बाद एक आतंकियों के ठिकानों को सुरक्षाबलों द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है। शनिवार को आतंकी फारूक अहमद के घर को सुरक्षाबलों ने ब्लास्ट कर उड़ा दिया। फारूक फिलहाल पाकिस्तान के शरण में है और वहीं से आतंकवादियों के गतिविधयों को संचालित कर रहा था।

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर घाटी में मौजूद 14 लोकल टेररिस्ट की लिस्ट तैयार, जाने कौन है सुरक्षा बलों के निशाने पर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों की ये छठी बड़ी कार्रवाई है। फारूक के अलावा और जिन आतंकियों के घरों को जमींनदोज किया गया है उसमें अनंतनाग जिले के थोकरपोरा का आदिल अहमद थोकर, पुलवामा के मुर्रन का अहसान उल हक शेख, त्राल का आसिफ अहमद शेख, शोपियां के चोटीपोरा का शाहिद अहमद कुट्टे और कुलगाम के माटलहामा के जाहिद अहमद गनी का घर शामिल है।

शोपियां-पुलवामा-कुलगाम में लश्कर आतंकियों के घर ध्वस्त, पहलगाम हमले के गुनहगार से परिवार ने किया किनारा, बताया मुजाहिद्दीन
शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल माने जा रहे 2 आतंकियों के घरों को ध्वस्त कर दिया था। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी आदिल हुसैन थोकर के बिजबेहड़ा स्थित घर को IED से उड़ाया दिया गया था, जबकि त्राल में आतंकी आसिफ शेख के घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया।

See also  RJD की करारी हार पर संजय यादव के खिलाफ उबाल; राबड़ी के घर में घुसे वर्कर, लालू के सामने हंगामा, हरियाणा जाओ के नारे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now