डेस्कः हैदराबाद में एक बेहद ही दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 24 साल की लड़की ने मानसिक तनाव में अपनी जान दे दी है। पुलिस को जांच में पता चला कि इस घटना के पीछे पिछले महीने कथित तोड़ पर हुए HIV इंजेक्शन हमले से जुड़ा हुआ है। मृतका की पहचान रमणी के रूप में हुई है, जो अन्नोजिगुड़ा के राजीव गृहकल्पा कॉलोनी में रहती थी।शनिवार को वह अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। परिजन तुरंत उसे सरकारी अस्पताल घाटकेसर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा गया।
पटना में हाईटेक लूट का पर्दाफाश, यू-ट्यूब देख नकली कस्टम अधिकारी बने,20 करोड़ का सोना उड़ाया
मार्च की घटना से जुड़ा मामला
पुलिस के मुताबिक, यह आत्महत्या 11 मार्च को हुई एक खौफनाक घटना से जुड़ी है। आरोप है कि मनोहर नाम के एक युवक ने शादी से इनकार करने पर रमणी को जबरन HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
मानसिक दबाव बना वजह?
पोचारम आईटी कॉरिडोर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवती उस घटना के बाद से गहरे मानसिक तनाव में थी। HIV संक्रमण का डर, समाज में बदनामी का भय और भावनात्मक आघात, इन सबने उसे अंदर तक तोड़ दिया था। पुलिस का मानना है कि इसी मानसिक दबाव ने उसे यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर किया, हालांकि हर पहलू की जांच की जा रही है।


