DESK: जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बांका के बौंसी थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर लड़की के साथ छह लड़कों ने अभद्र व्यवहार और अश्लील हरकत की। लड़की और उसके फ्रेंड के साथ मारपीट की गई।पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
बांका जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मंदार पर्वत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लड़के गुंडई करते हुए एक लड़की से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, दो दिन से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़के हाथ में डंडा और चप्पल लिए हुए एक लड़की को डराते धमकाते हुए दिख रहे हैं। इस बीच अपराधी मानसिकता वाले ये लड़के लड़की और वहां मौजूद अन्य लड़कों से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका के मंदार पर्वत पर लड़की से दरिंदगी की कोशिश का वीडियो वायरल
6 युवकों ने अश्लील हरकत की चप्पल से भी पीटा!@BANKA_POLICE @bihar_police @RJDforIndia @INCBihar @MisaBharti @manojkjhadu @yadavtejashwi @JPNYadav @LJP4India @Jduonline @BJP4Bihar pic.twitter.com/3I6IwCGvpm
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 25, 2026
बांका पुलिस ने इस वीडियो की सत्यता की जांच की है। यह मंदार पर्वत का ही है। हालांकि, घटना अप्रैल महीने की बताई जा रही है। वीडियो में नजर आ रहे लड़के और लड़की कौन हैं, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
वायरल वीडियो में 3-4 लड़के मंदार पर्वत पर एक लड़की को डराते-धमकाते नजर आ रहे हैं। एक लड़के के हाथ में डंडा तो दूसरे के हाथ में चप्पल है। वे लड़की का हाथ पकड़कर उसे खींचते और मारने का इशारा कर रहे हैं। लड़की सहमी हुई नजर आ रही है। आरोपी लड़के युवती के अलावा एक-दो अन्य लड़कों से भी बदतमीजी कर रहे हैं।





