- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

आखिकार निशिकांत दुबे के रडार पर कैसे आ गए बादल पत्रलेख, कहा- मेरे खिलाफ डर से नहीं बोलते कि मै जेल भेज दूंगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 23, 2024

रांची : गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार के दो मंत्रियों पर तंज कसा है। उन्होने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ महागठबंधन के तमाम नेता बोलते है लेकिन दो मंत्री ऐसे है जो मेरे खिलाफ बोलते नहीं है, क्योकि उन्हे डर लगता है कि मै उन्हे जेल भेज दूंगा।
सभा को संबोधित करते हुए निशिकांत ने कहा कि आपने कभी देखा है कि बादल पत्रलेख को मेरे खिलाफ आवाज उठाते हुए, इतना हम कांग्रेस को गाली देते है, राहुल गांधी को गाली देंगे, सोनिया जी को गाली देंगे। दो मंत्री ऐसा है जो मेरे खिलाफ एकदम नहीं बोलता, एक का नाम बादल पत्रलेख है, दूसरे का नाम हफीजुल अंसारी है। और ये क्यों नहीं बोलते इनको लगता है कि हेमंत सोरेन को जेल भेज रहा है, शिबू सोरेन को जेल भेज रहा है ,राहुल गांधी को जेल भेज रहा है, अगर हम बोल देंगे तो कही हमें न जेल भेज दे। वो डर से नहीं बोलता, सम्मान से थोड़े ही न नहीं बोलता है।
आगे निशिकांत दुबे ने बादल पत्रलेख पर हमला करते हुए कहा कि देवघर के टॉवर चौक पर जो रॉय बंगला था, रॉय कंपनी वो माड़ भात खाते खाते खरीद लिया। इसकी जांच जरूर होगा, निशिकांत दुबे नहीं करेगा, तो सीता राम पाठक करेगा, कोई न कोई जरूर करेगा। ये तो सिर्फ देवघर की बात है और भी जगह ऐसा किया है।
सवाल ये है कि निशिकांत दुबे ने आखिरकार मंत्री बादल पत्रलेख को क्यों निशाने पर लिया जबकि वो अक्सर गोड्डा-देवघर में सभा करते हुए प्रदीप यादव , दीपिका पांडे और इरफान अंसारी पर ही हमला बोलते है। माना ये जा रहा है कि कांग्रेस गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवार के रूप में बादल पत्रलेख के नाम पर भी विचार कर रही है। कांग्रेस के एक गुट को लगता है कि स्वजातीय होने की वजह से निशिकांत दुबे को बादल पत्रलेख चुनौती दे सकते है। अबतक निशिकांत दुबे और बादल पत्रलेख एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते हुए नहीं दिखते थे लेकिन अब जब निशिकांत ने बादल को घेरा है तो अब बादल पत्रलेख की ओर से क्या जवाबी हमला किया जाता है या नहीं उसका इंतजार करना होगा।

See also  पाकिस्तान 2025 में हो जाएगा खत्म! होंगे टुकड़े 4 , 'यही मोदी की गारंटी है' -BJP सांसद निशिकांत दुबे का दावा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now