बिहार में एक अनोखी FIR, पूरे गांव के ब्राह्मणों को बनाया आरोपी

बिहार के एक अनोखा FIR, पूरे गांव के ब्राह्मण को बनाया आरोपी

डेस्कः बिहार के दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना में एक अनोखा केस दर्ज हुआ है। पूरे गांव के ब्राह्मण पर FIR दर्ज कर दी गई है। 12 लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है। यह अनोखा मामला कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का बताया जा रहा है।

मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ विवादों में, जातिवाद फैलाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर
NCIB तक पहुंचा मामला: इस मामले को राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो नामक एनजीओ ने भी शेयर किया है। यह संस्थान नागरिकों को संविधान और कानून द्वारा दिए गए अधिकारों के बारे में जागरूक करता है।NCIB ने लिखा कि ‘ऐसे ब्राह्मणों पर FIR दर्ज करायी गयी है, जिसमें अधिकतर ब्राह्मण दिल्ली-मुंबई में मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं।’


पूरे गांव को बनाया आरोपी: दरअसल, पुलिस के मुताबिक हरिनगर गांव निवासी असर्फी पासवान के द्वारा कुशेश्वरस्थान थाना में एक आवेदन दिया गया है, जिसमें में पूरे गांव को अभियुक्त बनाया गया हैं, गांव के 70 ब्राह्मण लोगों को नामजद और 100-150 अज्ञात लोगों लोगों को आरोपी बनाया गया है।
लेन-देन का विवाद: आवेदन में बताया गया है कि विक्रम पासवान के बड़े भाई कैलाश पासवान ने साल 2015 में हरिनगर गांव निवासी हेमंत झा का मकान निर्माण कराया था। मकान निर्माण के एवज में करीब ढाई लाख रुपये अब भी बकाया बता रहा है।उसने बताया कि कई बार पैसे की मांग की गयी बावजूद भुगतान नहीं किया गया।

बिहार से गायब 5 लड़कियां दिल्ली में बरामद, पूछताछ में सामने आया हैरान करने वाला कारण
मारपीट करने का आरोप: आवेदन में असर्फी पासवान ने आरोप लगाया है कि इसी विवाद को लेकर हेमंत झा, श्रीनाथ झा, पंकज झा, ओमप्रकाश झा, बाबू साहब झा, जगन्नाथ झा, अमित कुमार झा समेत कई लोग एकजुट होकर घर में घुस आए। लाठी-डंडे व पगारिया से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।
महिलाएं और बच्ची घायल: हमले में घर में मौजूद महिलाएं और एक बच्ची भी घायल हो गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले और अफरा-तफरी का मंजर साफ तौर पर देखा जा सकता है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
हिरासत में 12 लोग: दरअसल, पूरे मामले में बिरौली डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 31 जनवरी 2026 की रात लेनदेन के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।इसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसी मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now