दूरसंचार कंपनी का मैनेजर नाबालिग बेटी का कर रहा था यौन शोषण, मां को छोड़ दूंगा… कह कर करता रहा प्रताड़ित,डॉक्टर के सामने खुला राज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 1, 2026

दूरसंचार कंपनी का मैनेजर नाबालिग बेटी का कर रहा था यौन शोषण, मां को छोड़ दूंगा... कह कर करता रहा प्रताड़ित,डॉक्टर के सामने खुला राज

डेस्कः पश्चिम बंगाल की दुर्गापुर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के यौन शोषण के आरोपी एक 47 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी निजी दूरसंचार कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने सोमवार सुबह दुमका स्थित आरोपी के किराए के आवास से उसे हिरासत में लिया।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले 12 वर्षों से जिओ कंपनी में कार्यरत है और चार महीने पहले ही तबादले के बाद दुमका आया था। पीड़िता की मां द्वारा दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बेटी पिछले एक साल से मानसिक रूप से परेशान थी। दुर्गापुर के मिशन हॉस्पिटल में इलाज के बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए वेल्लोर ले गए।
डॉक्टर के सामने हुआ खुलासा
वेल्लोर में इलाज के दौरान जब डॉक्टरों ने बच्ची की काउंसलिंग की, तो उसने अपने पिता के काले कारनामों का खुलासा किया। बच्ची ने बताया कि पिता पिछले काफी समय से उसका यौन शोषण कर रहे थे और धमकी देते थे कि यदि उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसकी मां को छोड़ देंगे।इसी डर और मानसिक दबाव के कारण किशोरी गंभीर अवसाद (डिप्रेशन) में थी और उसने जान देने का प्रयास भी किया था। मैनेजर ने इसे बेबुनियाद बताते हुए, पत्नी पर साजिश का आरोप लगाया है।
पुलिस की कार्रवाई और आरोपी का पक्ष
बेटी की आपबीती जानने के बाद मां ने दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कराया। सोमवार सुबह दुर्गापुर पुलिस ने दुमका नगर थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद दुमका नगर थाना में आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया। उसने दावा किया कि पत्नी से उसके पारिवारिक विवाद चल रहे हैं और उसी ने साजिश के तहत उसे बेटी का नाम लेकर फंसाया है।हालांकि, दुमका नगर थाना प्रभारी अशोक राम ने पुष्टि की है कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद दुर्गापुर पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है।

See also  इरफान अंसारी से पत्रकार ने पूछा था 'भड़काऊ प्रश्न' ! अपने मंत्री के समर्थन में उतरे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now