पटना में कोतवाली थाने के सामने तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला, 3 की हालत गंभीर

पटना में कोतवाली थाने के सामने तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला, 3 की हालत गंभीर

पटनाः राजधानी पटना में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पटना के सबसे व्यस्ततम कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने थाने के सामने पांच लोगों को कुचल दिया है। थाने के समीप हुए इस दुर्घटना से इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई। हादसे में घायल पांच लोगों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रांची में मर्सिडीज ने बाइक को मारी टक्कर, बोनट पर युवक को घुमाने और मारपीट का आरोप
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों लोग सड़क पर दूर जाकर गिरे और लहूलुहान हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज डॉक्टरों की विशेष निगरानी में चल रहा है।

बिहार में 50 हजार रिश्वत लेते जिला कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार, विशेष निगरानी इकाई ने की कार्रवाई
चूंकि हादसा कोतवाली थाने के बिल्कुल सामने हुआ, इसलिए पुलिस बल ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना करने वाले वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारू रूप से शुरू करवाया ताकि अन्य राहगीरों को परेशानी न हो।

 

पाकिस्तानी हैंडलर को भागाने वाला अबुल इनाम उर्फ लादेन गिरफ्तार, मधुबनी में चला रहा था जाली नोटों का धंधा
मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, वाहन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक ने अपना नियंत्रण पूरी तरह खो दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद वाहन रुकने के बजाय अनियंत्रित होकर लहराने लगा था। लोगों का कहना है कि व्यस्त सड़क पर इस तरह की लापरवाही बड़ी जानलेवा साबित हो सकती थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now