- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार की ‘कट्टे वाली’ भाभी! गोद में बच्चा और हाथ में आर्म्स, रीलबाज मैडम को ढूंढ रही पुलिस

woman-with-arms-in-bihar

बिहारः बिहार में एक लेडी कट्टा लहराते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो सामने आते ही हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुजफ्फरपुर जिले का है, जिसमें एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है। यह महिला गन के साथ वीडियो बनाती नजर आई है। बच्ची के साथ हाथ में कट्टा लहराते महिला का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। यह वीडियो हथौड़ी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला कट्टा के साथ दिख रही है। हालांकि, लाइव दैनिक इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

मेरा अकाउंट हैक हो गया, मुझे बदनाम करने… रिलेशनशिप वाली पोस्ट पर तेज प्रताप यादव की सफाई

मामला सामने के बाद ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने संबंधित डीएसपी और थानेदार को वीडियो की जांच के निर्देश दिए हैं, फिलहाल पुलिस की विशेष टीम वीडियो की जांच में जुटी है। वीडियो में दिख रहा है कि उक्त महिला हाथ में कट्टा लेकर लहरा रही है। वहीं, महिला बगल में एक छोटी बच्ची भी है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है।

See also  मयंक सिंह ने किया कई बड़े खुलासे, गैंगस्टर अमन साहू के लिए विदेश से भेजता था हथियार

तेज प्रताप यादव का ‘लव ब्लास्ट’ 12 साल से अनुष्का यादव से रिलेशनशिप की बात कबूूली, चुनावी साल में लालू के लाल का धमाका!

अगर यह वीडियो वास्तविक पाया जाता है और महिला के पास अवैध हथियार है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस साइबर सेल की मदद से वीडियो की लोकेशन और महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किस मकसद से बनाया गया है।

NITI आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने भूमि मुआवाजे के 1.40 लाख करोड़ रुपए मांगे, खनन के बाद जमीन वापसी की मांग की

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now