- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

जीजा की जगह साला रेलवे की परीक्षा देने पहुंचा, जांच में पकड़ाया फर्जीवाड़ा, हुआ गिरफ्तार

जीजा की जगह साला रेलवे की परीक्षा देने पहुंचा, जांच में पकड़ाया फर्जीवाड़ा, हुआ गिरफ्तार

रांचीः रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने पहुंचे एक फर्जी परीक्षार्थी लालू कुमार उर्फ अनीश कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल परीक्षार्थी जवाहर प्रसाद का रिश्ते में साला है और अपने जीजा के बदले परीक्षा देने पहुंचा था। यह परीक्षा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोअर चुटिया स्थित अरुनुमा टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सेंटर में आयोजित थी।

BPSC 70वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 5401 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई
गिरफ्तार लालू कुमार उर्फ अनीश कुमार फतेहपुर गयाजी बिहार का रहने वाला हे। वह अपने जीजा जवाहर प्रसाद फतेहपुर, जिला गयाजी बिहार निवासी के बदले परीक्षा लिखने आया था। इस मामले में परीक्षा नियंत्रक रामाशंकर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

CLAT 2026 में शौर्य प्रताप शाहदेव झारखंड टॉपर बने,हासिल किया AIR 22 रैंक
चुटिया स्थित सेंटर में रेलवे ग्रुप डी परीक्षा आयोजित थी। अनीश कुमार भी परीक्षा लिखने पहुंचा। परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले बायोमीट्रिक जांच की जा रही थी, जिसमें वह पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह अपने जीजा जवाहर कुमार के बदले परीक्षा लिखने सेंटर पर पहुंचा था। जानकारी मिलने पर डीएसपी मुख्यालय प्रथम नामकुम थाना पहुंचे और पूछताछ की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now