डेस्कः बिहार पश्चिमी चंपारण में एक बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आठ साल के मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने सभी को हैरान कर दिया। परिश्चमी चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र के गांव के एक सरेह में पांच साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता सबसे पहले अपने बेटे को स्थानीय सीएसपी ने गए और फिर उसे बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
गिरिडीह में छोड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, दो मनचलों ने महिला पर खौलता तेल डाला
बताया जा रहा है कि रविवार शाम को एक गांव में गौरीशंकर साह के 20 वर्षीय बेटे विनोद साह ने गांव के एक पांच साल के बच्चे को आठ रुपये का लालच देकर उसे बहला फुसलाकर सरेह में स्थित बगीचा ले गया और उसके बाद उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इसके बाद आरोपी ने बच्चे को उसके घर के पास छोड़ दिया।
गोपालगंज के मॉडल अस्पताल में घंटों कटी रही बिजली, मोबाइल का टॉर्च जलाकर डॉक्टरों ने किया इलाज-VIDEO
मासूम बच्चा जब रोते हुए अपने घर पहुंचा तो परिजन उसे देखकर दंग रह गए। खून निकलता देख पिता ने जब बच्चे से पूछा तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद परिजन फौरन बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर अफरोज आलम ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसे बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों से जानकारी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।




