कोयला कारोबारी इजहार अंसारी गिरफ्तार, ED ने कोयला कारोबार को लेकर की थी सुबह छापेमारी

हजारीबाग : प्रवतर्तन निदेशालय की टीम ने चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी से जुड़े सूत्र बता रहे है कि उसकी गिरफ्तारी हजारीबाग के मिल्लत कॉलोनी स्थित आवास से उसे गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दूसरी बार ईडी ने उसके आवास पर छापेमारी की थी, पूछताछ के बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इजहार अंसारी से जुड़े तीन ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। मेसर्स ओम कोक इंडस्ट्रीज के प्रबंधक हरिनाथ महतो से भी ईडी ने कोयला कारोबार से जुड़े तथ्यों के आधार पर पूछताछ की है।
ईडी की टीम ने इजहार अंसारी के घर इससे पहले 3 मार्च 2023 को पहली बार छापेमारी की थी। उस समय छापेमारी सुबह से देर रात तक चली थी। इस दौरान ईडी ने इजहार के घर से 3 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया था। कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी का पैतृक घर चरही के इंदिरा पंचायत में है. वे वर्ष 1981-82 (40 वर्षों) से कोयला के कारोबार से जुड़े हैं।
कोल लिंकेज प्रकरण से जुड़े मामले को लेकर इजहार अंसारी के ठिकाने पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है,बताया जाता है कि निलंबित IAS पूजा सिंघल जब खनन सचिव थीं, उस समय इजहार अंसारी ने बड़े पैमाने पर कोयले से अवैध कमाई की थी।इजहार अंसारी के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियां हैं, इन्हीं शेल कंपनियों के नाम पर कोयला तस्करी के पैसों को इधर-उधर किया जाता था, ईडी की टीम इजहार अंसारी की सभी शेल कंपनियों के दस्तावेज को हासिल कर जांच में जुटी है।

See also  UPSC CSE Final Result 2025: सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट की घोषणा,अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now