रंगदारी नहीं देने पर जमशेदपुर में दुकानदार और उसके दोस्त पर फायरिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2024

जमशेदपुर : जुगसलाई मुर्गी चौक के पास बाइक से जा रहे टायर दुकानदार मोहम्मद मजीद पर रविवार रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली मोहम्मद मजीद के बाएं हाथ और कमर में दायीं ओर लगी। मजीद की बाइक पर ही बैठे उसके दोस्त महफूज आलम को भी दायें हाथ में गोली लगी। दोनों दोस्त को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मजीद के परिजनों ने बताया कि महतो पाड़ा रोड़ के रहने वाले सलीम के घर पार्टी थी, महफूज भी मानगो से पार्टी मनाने आया था, मजीद उसे ही बाइक से छोड़ने जा रहा था। उसी दौरान मुर्गी चौक के पास मुजाहिद उर्फ बब्लू खान, विक्की, अलतमस और सब्बो ने मजीद को वहां रोका, इन लोगों से पहले से ही विवाद चल रहा था। इन लोगों ने रंगदारी के रूप में रूपये मांगे, चारों की मजीद से बात हुई लेकिन बात नहीं बनने पर विक्की ने उसपर फायरिंग कर दी, महफूज ने मजीद को बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ में भी गोली लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी वहां से फरार हो गए। गोली लगने से घायल मजीद और महफूज की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, पुलिस पूर्व से चले आ रहे विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है।

See also  महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध फैक्टरी में विस्फोट, आठ लोगों की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now