गुमला में प्रेमी जोड़ी का कुएं से मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 13, 2024

गुमला : जिले के घाघरा थानाक्षेत्र इलाके में प्रेमी जोड़े का शव कुएं से बरामद किया गया है। शव मिलने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस भी संशय की स्थिति में है। पुलिस मामले की हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। परिजनों ने दोनों की हत्या होने की आशंका जाहिर की है।
घाघरा थानाक्षेत्र के डुको पिपराटोली गांव में शनिवार को गांव वालों ने कुएं से पीने के लिए पानी निकाला तो देखा कुएं में शव तैर रहा है। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को कुएं में शव होने की सूचना दी। युवक और युवती शुक्रवार शाम से ही लापता थे, परिजनों ने दोनों की बहुत तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह में ग्रामीणों ने कुएं में शव को देखा तब पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई ने शव की पहचान की।
युवक के परिजनों ने बताया कि उनका दो मकान है, एक में मां-बाप रहते है और एक में बच्चे रात में सोते है। युवक रात में सोने के बाद दूसरे मकान के लिए निकला लेकिन वहां नहीं पहुंचा। वही युवती के परिजनों ने कहा कि युवती शाम को घर से निकली थी लेकिन लौटकर घर नहीं आई। परिजनों को आशंका है कि युवती की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती कही बाहर काम भी करते थे, पिछले तीन सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने इस मामले को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

See also  हेमंत कैबिनेट में 12 एजेंडों पर लगी मुहर, MSME विशेष छूट विधेयक को मंजूरी, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका नियमावली में संशोधन 
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now