- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

IPL 2027: रोहित शर्मा फिर करेंगे कप्तानी, मुंबई इंडियंस ने किया ऐलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 27, 2026

IPL 2027: रोहित शर्म फिर करेंगे कप्तानी, मुंबई इंडियंस ने किया ऐलान

DESK: मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को घोषणा की कि 2027 IPL सीज़न में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे। रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की जगह लेंगे। हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स के साथ जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने घोषणा की। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए रोहित के कप्तान बनाए जाने का ऐलान किया।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “मुंबई इंडियंस मेरे जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा रही है, और इस टीम की कप्तानी करने पर मुझे हमेशा से बहुत गर्व रहा है। आने वाले सीज़न को लेकर नीता भाभी और आकाश के साथ हुई बातचीत काफी उत्साहजनक रही है, और मुझे पूरा भरोसा है कि हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।” “मैं 20वें सीज़न के लिए, आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए, और अपनी ‘पलटन’ (फैंस) को जश्न मनाने के कई मौके देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। हमारा पूरा ध्यान अपने अंदाज़ में क्रिकेट खेलने, एक साथ मिलकर मुकाबला करने और खेल का आनंद लेने पर होगा।”

See also  Hardik Pandya गंवा सकते हैं अपनी 70% संपत्ति, Natasa Stankovic के साथ तलाक की अफवाह; IPL में भी चल रहा है खराब वक्त

रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जीते हैं पांच खिताब

रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था। रोहित साल 2023 तक मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। साल 2024 में फ्रेंचाइजी ने कप्तानी में बदलाव करते हुए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया था। हालांकि फ्रेंचाइजी के इस फैसले को लेकर फैंस में नाराजगी देखने को मिली थी। फैंस क्रिकेट मैदान पर हार्दिक पांड्या को जमकर ट्रोल कर रहे थे। तीन साल बाद एक बार फिर रोहित कप्तान बनकर लौटे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now