झारखंड स्थापना दिवस समारोह में 235 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित, 29 टॉपरों को मिलेंगे लैपटाप-मोबाइल के साथ ₹3 लाख रुपये

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2026

झारखंड स्थापना दिवस समारोह में 235 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित, 29 टॉपरों को मिलेंगे लैपटाप-मोबाइल के साथ ₹3 लाख रुपये

रांचीः 28 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस तथा सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर खेलगांव में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में 29 टॉपर और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को लैपटाप, मोबाइल और तीन लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इनमें झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक), सीबीएसइ और ICSE की वर्ष 2026 की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के टॉपर , मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के टॉपर , झारखंड राज्य ओलंपियाड के विजेता और आकांक्षा के माध्यम से देश के इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में चयनित विद्यार्थी सम्मिलित हैं।

मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार के साथ लैपटॉप-मोबाइल
समारोह में किसी चयनित छात्र-छात्रा के अनुपलब्ध रहने की स्थिति में उनके अभिभावक पुरस्कार समारोह में भाग ले सकते हैं। प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को तीन लाख, द्वितीय को दो लाख व तृतीय स्थान पर रहने वाले को एक लाख रुपये दिया जायेगा।इसके साथ सभी विद्वार्थी को लैपटॉप व मोबाइल भी दिया जायेगा। तीनों बोर्ड मिलाकर कुल कुल 80 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा। आकांक्षा कोचिंग, ओलंपियाड, ई शिक्षा महोत्सव मिलाकर राज्य व जिला स्तर मिलाकर 235 विद्यार्थी पुरस्कृत होंगे।

See also  झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना को लेकर आ रही दिक्कतों पर हेमंत सोरेन गंभीर, कहा- गुरूवार को हो जाएंगे कई बदलाव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now