छठ के सिंदूर पर की अभद्र टिप्पणी, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर पटना में केस दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2026

छठ के सिंदूर पर की अभद्र टिप्पणी, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर पटना में केस दर्ज

पटनाः छठ महापर्व में बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर यश माहेश्वरी पर पटना के साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई साइबर थाने में एसआई पवन कुमार के लिखित आवेदन पर हुई है। साइबर थाने में डीएसपी संगीता के अनुसार, यश माहेश्वरी के खिलाफ बीएनएस की 4 और आईटी एक्ट की 2 धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यूट्यूब चैनल पर महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई है। विवाद बढ़ने पर यशन ने अपने चैनल पर माफीनामा वीडियो भी जारी किया है।

 

विवाद बढ़ने पर वीडियो जारी कर मांगी माफी
इस मामले में पटना में साइबर थाना ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, विवाद बढ़ा तो 24 नवंबर को यश महेश्वरी ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है।उन्होंने कहा कि बिहार की कुछ सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में मैंने ऐसी टिप्पणी की, जो मुझे नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने अपनी गलती मानते हुए कहा कि मैं इसके लिए माफी मांगता हूं, मुझसे गलती हो गई है।

कौन हैं यश माहेश्वरी?
राजस्थान के जयपुर के रहने वाले यश माहेश्वरी एक हिंदी स्टैंडअप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के कॉमेडी सर्किट में सक्रिय हैं। साल 2022 में उन्होंने Almost Yash (@Almostyash) नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जिस पर करीब 29 हजार सब्सक्राइबर हैं। अपनी कॉमेडी में रोजमर्रा की जिंदगी, सामाजिक मुद्दों और राजस्थान से जुड़े अनुभवों को शामिल करते हैं।

See also  वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष से की मुलाकात, झारखंड सरकार के कार्यक्रम से बनाई दूरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now