होटवार जेल में युवक से कथित यौनाचार का मामला: पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित ने चिह्नित किये चार स्थान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2026

होटवार जेल में युवक से कथित यौनाचार का मामला: पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित ने चिह्नित किये चार स्थान

रांचीः बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार से जुड़े कथित यौनाचार मामले की जांच के लिए खेलगांव थाना की पुलिस बुधवार को पीड़ित और उसके पिता के साथ जेल पहुंची। दोपहर करीब 2.30 बजे पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटनास्थल की जानकारी ली। इस दौरान पीड़ित ने जेल के अंदर चार स्थानों को चिह्नित किया, जहां उसके साथ कथित रूप से यौनाचार किये जाने की बात कही गयी है।करीब एक घंटे तक जांच और जानकारी लेने के बाद पुलिस वापस लौट गयी।

मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में आवेदन
पीड़ित का मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने में हो रही देरी को लेकर उसके पिता ने बुधवार को अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में आवेदन दिया है। इस मामले में 12 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। पीड़ित के पिता ने बताया कि बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया है। इधर, जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पीड़ित के पिता ने बुधवार को खेलगांव थाने में पूरक शिकायत भी दर्ज करायी है।

See also  वो थी दूसरे की मंगेतर...10 दिनों बाद होने वाली थी शादी...तभी प्रेमी ने रची ऐसी साजिश की...

19 आरोपी, छह फिलहाल जेल में बंद
होटवार जेल यौनाचार मामले में कुल 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें जेल अधीक्षक, वार्ड इंचार्ज और मेडिकल ऑफिसर को छोड़कर शेष 16 आरोपियों में से छह फिलहाल जेल में बंद हैं। बाकी आरोपियों को अदालत से जमानत मिल चुकी है। जेल में बंद आरोपियों में पवन राय, रविसर लोहरा, संतोष उरांव, शिव उरांव, धनेश्वर गोरांई और मो. कलाम उर्फ पोगो शामिल हैं। मामले में सभी आरोपों की जांच जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now