जस्टिस विभु बखरू होंगे झारखंड के नये चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की अनुशंसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 25, 2026

Justice Vibhu Bakhru new Chief Justice of Jharkhand highcourt

झारखंड हाई कोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने मंगलवार को हुई बैठक में कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विभु बाखरू को झारखंड हाई कोर्ट स्थानांतरित करने की अनुशंसा की है।यह नियुक्ति झारखंड हाई कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस एमएस सोनक के 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी।

WhatsApp Image 2026 11 24 at 9.39.17 PM

जस्टिस विभु बाखरू का मूल हाई कोर्ट दिल्ली है। कालेजियम की अनुशंसा के अनुसार, झारखंड हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्त होने के बाद वह यहां मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि कालेजियम की अनुशंसा के बाद नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जानी बाकी है।

See also  राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को एक सीट पर मिली हार की होगी समीक्षा, JMM महासचिव विनोद पांडे का बयान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now