ACB ने रिम्स जमीन घोटाले में 10 ठिकानों पर छापेमारी की, गिरफ्तार 7 अधिकारियों से जुड़ा हैं मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 20, 2026

ACB ने रिम्स जमीन घोटाले में 10 ठिकानों पर छापेमारी की, गिरफ्तार 7 अधिकारियों से जुड़ा हैं मामला

रांची: फर्जी कागजात पर रिम्स की 9.65 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में गिरफ्तार सातों अधिकारियों से जुड़े 10 ठिकानों पर एसीबी ने शुक्रवार को छापामारी की है। ये ठिकाने रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह व बोकारो में हैं। पूरा मामला अधिकारी दलाल सिंडिकेट के माध्यम से रिम्स की जमीन पर कब्जा कर अपार्टमेंट बनाने और खरीद बिक्री करने से जुड़ा है।

 

झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर रिम्स की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया था और निर्माणाधीन अपार्टमेंट को तोड़ा गया था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रांची स्थित एसीबी थाना में पांच जनवरी को कांड सख्या 01/2026 में भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्राथमिक की दर्ज करने के बाद एसीबी ने बिल्डर शुभम साबू सहित जमीन के फर्जी रैयत वह दलाल तथा पावर होल्डर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सभी पांचों आरोपितों के विरुद्ध एसीबी चार्जशीट कर चुकी है।

अब बारी इन सातों अधिकारियों की है, जिनकी हाल के चार दिनों के भीतर गिरफ्तारी की गई है। एसीबी इनके विरुद्ध साक्ष्य जुटा रही है ,और इसी क्रम में उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई है। एसीबी ने इलेक्ट्रानिक और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाया है।

एसीबी ने इन दस ठिकानों पर की है छापामारी

  • मनोज कुमार रंजन : अप्राथमिकी अभियुक्त, तत्कालीन भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता, वर्तमान में आइएएस अधिकारी और शिक्षा विभाग में निदेशक। इनके दो ठिकाने पर छापेमारी हुई है जिनमें एक रांची के अरगोड़ा और दूसरा जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित बालिगुमा।
  •  राजेश कुमार : अप्राथमिकी अभियुक्त, तत्कालीन अंचल अधिकारी, शहर अंचल, रांची। इनके रांची के कोकर स्थित आवास पर।
  • वैभवमणि त्रिपाठी : अप्राथमिकी अभियुक्त। तत्कालीन जिला अवर निबंधक, रांची। इनके रांची के बरियातू स्थित आवास पर।
  •  अविनाश कुमार : अप्राथमिकी अभियुक्त। तत्कालीन जिला अवर निबंधक, रांची एवं कांके प्रक्षेत्र। इनके रांची के बरियातू स्थित आवास पर।
  •  राहुल कुमार चौबे : अप्राथमिकी अभियुक्त। तत्कालीन जिला अवर निबंधक, रांची। इनके दो ठिकानों पर छापेमारी हुई है। इनमें एक रांची के मोरहाबादी स्थित आवास और बोकारो के बोकारो स्टील सिटी स्थित आवास।
  • शैलेश कुमार : अप्राथमिकी अभियुक्त, तत्कालीन अंचलाधिकारी बड़ागाई अंचल, रांची। इनके दो ठिकानों पर छापेमारी हुई है। एक रांची के मोरहाबादी और गिरिडीह स्थित आवास।
  • मनोज कुमार : अप्राथमिकी अभियुक्त। तत्कालीन अंचलाधिकारी, बड़ागाई, अंचल, रांची। इनके रांची के बरियातू स्थित आवास पर छापेमारी हुई है।
See also  बिहार के जीजा का यूपी में खूनी खेल! कमरा बंद कर साली को मारी गोली, फिर खुद का भेजा उड़ाया, 9 महीने पहले हुई थी शादी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now